February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत गेट पर कूड़ा डालकर किया प्रदर्शन

सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत गेट पर कूड़ा डालकर किया प्रदर्शन
गूलरभोज(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। ईओ द्वारा सफाई कर्मचारियों को निकाले जाने के खिलाफ देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत गूलरभोज के मेन गेट पर कूड़ा डालकर विरोध प्रकट किया। मोहल्ला स्वच्छता समिति की मांगों को लेकर पिछले 4 महीनों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अब करो या मरो की स्थिति बना ली है। आज विरोध प्रदर्शन े दौरान शाखा अध्यक्ष राजू बाल्मीकि, रवि कुमार, विजेंद्र पाल, सचिन वाल्मीकि, ओमपाल बाल्मीकि, धर्मपाल बाल्मीकि, संजीव राज्यपाल, रमेश, मुकेश, रोहित, अंजू देवी, राजो देवी, प्रीति, रूपी,शीला देवी, रानी, प्रकाशो देवी आदि महिलाएं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *