February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवा व्यापार मण्डल के सुनील ठुकराल बने जिलाध्यक्ष

युवा व्यापार मण्डल के सुनील ठुकराल बने जिलाध्यक्ष
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल और कोषाध्यक्ष विनीत जैन की संस्तुति पर युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल, जिला महामंत्री निशांत ढल्ला और कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने युवा व्यापार मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से संगठन हित में काम करने की अपेक्षा की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकश अरोरा,जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा आदि ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *