February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क और नाली निर्माण का मेयर ने किया निरीक्षण

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं. तीन ट्रांजिट कैम्प में हो रहे नाली एवं सड़क निर्माण का वार्ड के पार्षद विधान राय के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की भी जांच की। उन्होंने नगर निगम के वर्क एजेंट को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और ठेकेदार को निर्माण मानकों के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। मेयर रामपाल ने कहा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर ने कहा निमार्ण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई गयी तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने वार्डवासियों से भी निर्माण कार्यों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण में कोई भी लापरवाही नजर आती है तो तुरंत उन्हें सूचना दें। मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर के सभी वार्डों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *