February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एबीवीपी ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रूद्रपुर इकाई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को सम्बोधित एक ज्ञापन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के परीक्षा प्रभारी को सौंपकर परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अनेक छात्र छात्राएं ऐसे स्थान पर अभी भी फंसे हुए हैं जहाँ पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है और अनेक विद्यार्थी आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारण भी शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के हितों में परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष विपिन पांडे, नगर कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *