Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के संयुक्त नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के विरोध में स्थानीय चैघानपाटा से शिखर होटल तक टू-व्हीलरों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून गुरुवार को कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे स्थानीय चैघानपाटा में एकत्रित हुए तथा जोरदार प्रदर्शन किया । कांग्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है जिसके परिणामस्वरूप दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल रावत, वैभव पान्डेय,विनोद वैष्णव, सभाषद सचिन आर्या, अरविन्द रौतैला, फाकिर खान, राबिन भन्डारी, तारू तिवारी, अशोक ग्वासीकोटी, दिनेश पिलख्वाल, आकाश जंगपांगी, अंकुर मार्च, विजय कनवाल, चन्द्र कुमार फौजी, जितेन्द्र अधिकारी, आर्शीवाद गोस्वामी सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *