February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्वारंटाइन सेंटर में युवती से छेड़छाड़
रुद्रपुर। पंतनगर में सात दिन के लिए क्वारंटाइन की गई युवती से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना दिनेशपुर क्षेत्र निवासी एक युवती 16 जून से पंतनगर विवि स्थित चितरंजन भवन द्वितीय में एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन है। वहां पर थाना बहेड़ी के केशवपुर निवासी एक युवक को भी क्वारंटाइन किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की सुबह तीन बजे के आसपास युवती अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी बीच उक्त युवक युवती के कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर शराबा मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। बाद में इसकी सूचना वहां के लोगों ने पंतनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पंतनगर पुलिस ने जानकारी ली। इस संबंध में जानकारी के लिये थानाध्यक्ष अशोक कुमार से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल व्यस्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *