Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कीरतपुर गोलीकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कीरतपुर गोलीकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रूद्रपुर। तीन माह पूर्व कीरतपुर में प्रोपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व बिलासपुर में पूर्व प्रधान की हत्या में भी वांछित रहा है। इसके अलावा उस बिलासपुर में कई अन्य मुकदम भी दर्ज हो चुके हैं। बता दें 9 मार्च को कीरतपुर में प्रापर्टी के विवाद के चलते कुछ लोगों ने प्रापर्टी डीलर हयात सिंह पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में हयात सिंह बाल बाल बचे थे। मामले में मूल निवासी डिबडिबा बिलासपुर एवं हाल निवासी शारदार कालोनी रूद्रपुर गुरबाज सिंह उफ्र पिंकी पुत्र सुखविंदर सिंह एवं शकीम सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। शकीम को इस मामले में पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी गुरबाज सिंह फरार चल रहा था। बीती रात पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि आरोपी गुरबाज सिंह शारदा कालोनी में आया है। जिस पर एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुरबाज सिंह को घेर लिया। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर है। वह बिलासपुर में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में भी वांछित रह चुका है। इसके अलावा बिलासपुर क्षेत्र में उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे पकड़ने वाली टीम में बाजार चैकी इंचार्ज होशियार सिंह, एसआई सुधाकर जोशी, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल अनुज वर्मा, चन्द्रशेखर टाकुली, गयणेश पाण्डे, हेमंत कुमार, गजेन्द्र आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *