Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक ट्वीट पर अल्मोड़ा पुलिस मैनपुरी से विक्षिप्त को ले आई उसके घर

एक ट्वीट पर अल्मोड़ा पुलिस मैनपुरी से विक्षिप्त को ले आई उसके घर
अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। के0सी0 दुबे मैनपुरी उ0प्र0 द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ट्वीट करजानकारी दी गयी कि उनके निवास स्थान के आस-पास कई दिनों से एक विक्षिप्त युवक घूम रहा है तथा लाॅक डाउन के चलते उनके द्वारा उसे खाना एवं हाथ में घाव हो जाने के कारण ईलाज भी कराया गया। उससे पूछताछ पर उसके द्वारा मजखाली, रानीखेत, द्वाराहाट आदि का नाम लिया जा रहा था। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था देहरादून को निर्देशित किये जाने के उपरांत कार्यवाही शुरू की गयी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेते हुए मीडिया सैल प्रभारी हेमा ऐठानी को सम्बन्धित से वार्ता कर उक्त का पता लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर मीडिया प्रभारी द्वारा व्हाट्सएप एवं सम्बन्धित क्षेत्रों में उक्त युवक की फोटो पहचान हेतु भेजी गयी, तथा प्राप्त विभिन्न मोबाइल नम्बरों से सम्पर्क किये जाने के फलस्वरूप उक्त युवक के पिता से वार्ता कर उक्त प्रकरण से अवगत कराया गया। युवक का नाम मनोज नाथ पुत्र पूरन नाथ निवासी- ग्राम कामा, पो0-बग्वालीपोखर, राजस्व क्षेत्र द्वाराहाट है। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिमागी रूप से अस्वथ्य है, कई बार दिल्ली, बरेली एवं सुशीला तिवारी से ईलाज भी कराया जा चुका है। मनोज नाथ मार्च 2019 में घर से मैनपुरी हेतु निकला था। मार्च से उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया। एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष द्वाराहाट को टीम गठित कर उक्त विक्षिप्त मनोज नाथ को उसके घर लाने हेतु निर्देशित किये जाने पर 31 मई को उ0नि0 हरि राम एवं का0 संन्तोष यादव मैनपुरी उ0प्र0 रवाना हुए। के0सी0दुबे से वार्ता किये जाने पर मैनपुरी पुराना महिला थाना के पास रहना बताया गया। जिस पर काफी खोज-बीन के बाद वह सड़क के किनारे लेटा हुआ मिला। उनके पिता द्वारा उसकी पहचान अपने पुत्र के रूप में करने पर अल्मोड़ा पुलिस मनोज नाथ को लेकर सोमवार रात्रि उसके घर ग्राम कामा में मनोज नाथ की पत्नी एवं पिता के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *