February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम कार्यालय बंद, सचिवालय में छुट्टी

सीएम कार्यालय बंद, सचिवालय में छुट्टी
देहरादून। बिना सरकार के आदेश के सचिवालय संघ ने खुद ही 3 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए तीन दिन की छुट्टी का ऐलान खुद ही कर दिया है। बता दें कि सतपाल महाराज के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सचिवालय स्थित सीएम के कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है साथ ही सीएम कार्यालय बंद किया गया लेकिन सचिवालय खुला ही है। वहीं सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए संघ ने सचिवालय पूरी तरह से बंद रखने की मांग की थी और नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद अब संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने तीन दिन की छुट्टी का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद सचिवालय प्रशासन के कर्मचारी सचिवालय और विधानसभा नहीं आयेंगे। हालांकि सचिवालय प्रशासन विभाग से संघ ने छुट्टी का अनुरोध किया है लेकिन इस बीच संघ ने खुद ही छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रह हैं। वहीं संघ ने सभी मंत्रियों के स्टाफ की जांच की मांग की है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा है कि संघ अपनी तरफ से 3 दिन क्वारंटीन रहेगा। क्योंकि कैबिनेट के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने एक बैठक और ली थी। कैबिनेट से जुड़ी फाइलें और मंत्रियों की फाइलें सचिवालय में दौड़ी हैं। ऐसे में सेक्शन से लेकर कई अफसरों तक के दफ्तर में फाइलों का मूवमेंट हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *