Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेडिमेड की दुकान में भड़की आग
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मुख्य बाजार में सब्जी मण्डी के पास रेडिमेड की दुकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। जानकारी के मुताबिक मलिक कालोनी िनवासी पंकज गाबा की गुड़ मंडी में पंकज गारमेंट्स के नाम से द ुकान है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे दुकान में शाॅर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी रामधारी यादव, फायरमैन चन्द्रप्रकाश, दिनेश चंद्र पाठक, दिवान सिंह, हरीश बोरा, संजय नेगी, मदन सिंह, नीरज आदि ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। समय पर आग काबू होने से बड़ा हादसा टल गया। दुकान स्वामी के मुताकि अग्निकाण्ड में करीब 70 हजार की क्षति हुयी है। अग्निकाण्ड की सूचना पर विधायक के अनुज संजय ठुकराल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, व्यापारी नेता नरेदं्र अरोरा, गगन अरोरा और विक्की मुंजाल समेत तमाम व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *