February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कीरतपुर में भाजपा नेता चुघ ने किया सेनेटाइजर का छिड़काव

कीरतपुर में भाजपा नेता चुघ ने किया सेनेटाइजर का छिड़काव
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आज ग्राम कीरतपुर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इस दौरान श्री चुघ ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं जो कि बहुत चिंताजनक है। इस समय सभी जनमानस को सावधानी बरतनी होगी और सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना जैसी महामारी से हम सब मिलकर लड़े और अपना अपना योगदान दे सकें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने परिवार को अपने क्षेत्र को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए दो गज की दूरी बनाये रखें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। श्री चुघ ने कहा सेनेटाइजिंग का कार्य आगे भी जारी रहेगा। आस पास के दानपुर, भगवानपुर, बागवाला आदि ग्राम सभाओं में छिड़काव का कार्य आगे भी किया जाएगा। इस दौरान भारत भूषण चुघ के साथ मुख्य रूप से प्रधान निर्मल सिंह, दानपुर प्रधान प्रतिनिधि मन्दीप वर्मा, जितेन सिंह नेगी, त्यागी जी, विनोद सिंह धामा, प्रवीण यादव, धीरेंद्र चैधरी, राकेश साहनी, अजय सिंह, अरुण कुमार, सुनील चैधरी, देवेंद्र चैहान, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *