Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर से घंटा चुराने वाले तीन गिरफ्तार,

मंदिर से घंटा चुराने वाले तीन गिरफ्तार
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प स्थित शिव मंदिर से 52 किलो का घंटा चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की गयी है। ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में 17 मई को अज्ञात चोरों ने 52 किलो का घंटा चुरा लिया था। इसके साथ ही 19 मई को स्पलैंडर बाइक संख्या यूपी14 एस0213 और 20 मई को पल्सर बाइक संख्या यूके 06एस7794 चोरी हो गयी थी। इन घटनाओं के खुलासे को पुलिस टीम लगायी गयी थी। छानबीन करते हुए पुलिस ने मामले में राहुल राय उर्फ भीमा पुत्र विष्णु राय निवासी तीन पानी डाम, विजय चक्रवर्ती पुत्र संजीवव चक्रवर्ती निवासी नेताजी सुभाष चन्द्र कालोनी, ट्रांजिट कैम्प और सदाकत हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कस्बबा सिरौली थाना सिरौली जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्ब्जे से खंडित अवस्था में 52 किलो का घंटा और चोरी की दो बाइकें बरामद की गयी। पूछताछ में तीनों ने चोरी का जुर्म कबूल किया। पुलिस टीम में एसओ विद्यादत्त जोशी के अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक विजय सिंह, राखी धौनी, कांस्टेबल कल्याण सिंह, नीरज शुक्ला, दिनेश चन्द्र, जगमोहन गौड़ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *