Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर से की मुख्य बाजार में धूल से निजात दिलाने की मांग

मेयर से की मुख्य बाजार में धूल से निजात दिलाने की मांग
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम के मेयर से मुलाकात कर मुख्यबाजार व बाजार क्षेत्र की गलियों को पानी से धोने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा महामंत्री हरीश अरोरा व युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा ने नगर निगम के मेयर रामपाल से उनके आवास पर मुलाकात कर कहा कि शहर में अतिक्रमण के पश्चात नालियों का निर्माण चल रहा है,जहां नालियों का निर्माण हो चुका है। वहां खुदान के पश्चात मिट्टी सड़क पर जम चुकी है जो कि हवा व गाड़ियों से उड़कर व्यापारियों की दुकानों, व्यापारियों व ग्राहकों के मुंह में जा रही है जिससे आम आदमी के स्वास्थ पर भी असर पर पड़ रहा है। जुनेजा व अरोरा ने मेयर से मांग की है कि जहाँ पर नालियो का निर्माण पूर्ण हो चुका है वहा पर नगर निगम के पानी के टैंकरों से सड़क की सफाई करवाई जाए जिससे किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न हो। निगम के मेयर रामपाल ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस समय निगम के पानी के टैंकर अनेको जगह लगे हुए है। शीघ्र ही टैंकरों की व्यवस्था करके गलियों की धुलवाई कारवाई जाएगी।व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *