Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री कर्मी की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या

फैक्ट्री कर्मी की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना स्थल यूपी के बिलासपुर क्षेत्र का है। सूचना पर बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हयातनगर खजुरिया निवासी दलवीर सिंह (25) पुत्र नरेंद्र सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि 22 मई को वह घर से बाइक पर रुद्रपुर सिडकुल में काम पर आया था। रात को वापस जाते समय मनिहारी खेड़ा डिबडिबा के पास चार-पांच युवकों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उस पर बुरी तरह हमला कर दिया था। शोर होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपित फरार हो गए थे। लोगों ने घायल दलवीर सिंह को इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार को यूपी पहुंची और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। वारदात के बाद बाद से दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या किन लोगों ने और क्योंकी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *