Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंस्पेक्टरों की पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुई प्रोन्नति

इंस्पेक्टरों की पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुई प्रोन्नति
देहरादून(उद संवाददाता)। राज्य में पुलिस इंस्पेक्टरों के प्रमोशन कर दिए गए हैं। प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2019-20 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर लिस्ट जारी की गई है। काफी समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों का अब इंतजार खत्म हो गया है। अब इन्हे पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। प्रोन्नत होने वालों में पंकज कुमार उप्रेती,होशियार चन्द,बलजीत सिंह भाकुनी,अनिल कुमार शर्मा,श्यामदत्त नैटियाल,प्रकाश चन्द मठपाल,अजय कुमार त्यागी,वीरेन्द्र दत्त उनियाल,विनोद कुमार थापा,सुनीता वर्मा,विमल प्रसाद,दिनेश चन्द बडोला,भूपेन्द्र सिंह भण्डारी,कमलेश पंत,उमेश पाल सिंह रावत,अनराम आर्य,तिलक राम वर्मा,चन्द सिंह बिष्ट,प्रकाश कम्बोज,अनिल मनराल,सुरेन्द्र सिंह सामन्त,रमा देवी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *