Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संक्रमितों का आंकड़ा सवा लाख के पार

संक्रमितों का आंकड़ा सवा लाख के पार
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 6,654 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं। जबकि 137 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,25,101 हो गई है। इनमें से 69597 केस एक्टिव हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3720 हो गई है। 51 हजार 784 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1517, गुजरात में 802, मध्य प्रदेश में 272, पश्चिम बंगाल में 265, राजस्थान में 153, दिल्ली में 208, उत्तर प्रदेश में 152, आंध्र प्रदेश में 55, तमिलनाडु में 98, तेलंगाना में 45, कर्नाटक में 41, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है। बता दें कि सरकार ने एक बार फिर दावा किया है कि लाॅकडाउन ने कोरोना महामारी पर ब्रेक लगाने में कामयाबी हासिल की है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने आज 5 गणितीय अनुमानों के आधार पर एक आंकड़ा पेश किया। आंकड़े के मुताबिकघ्, अगर लाॅकडाउन नहीं लगाया गया होता तो अबतक देश में कोरोना के औसतन 20 लाख मामले सामने आ गए होते जबकि बीमारी से औसतन 54000 लोग जान गंवा चुके होते। प्रेस कांफ्रेस में मौजूद नीति आयोग के सदस्य और सरकार की ओर से कोरोना पर बनाए गए एमपावर्ड ग्रुप एक के अध्यक्ष डाॅ वी के पाॅल ने कहा कि लाॅक डाउन ने अपना मकसद काफी हद तक हासिल किया है । उनके मुताबिक लाॅक डाॅउन ने न सिर्फ बीमार होने और जान देने वालों की संख्या पर ब्रेक लगाई बल्कि सरकार को कम समय में इस महामारी से लड़ने की दिशा में तैयार होने का भी समय दिया । हालांकि डाॅ पाॅल ने कहा कि लाॅक डाॅउन हमेशा के लिए लागू नहीं रह सकता और देश के लोगों को सावधानियां बरत कर इससे लड़ाई लड़नी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *