Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करंट से महिला झुलसी
रुद्रपुर । प्रातः निकटवर्ती ग्राम खटोला नंबर 2 दिनेशपुर में पानी की मोटर को हैंडपंप से जोड़कर नहा रही महिला करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खटोला नंबर दो दिनेशपुर निवासी 45 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी जागन सिंह आज पानी की मोटर से हैंडपंप को जोड़कर नहा रही थी। जब वह नहाने के पश्चात मोटर बंद करने के लिए स्विच बंद करने गई इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और छिटक कर दूर जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग भी आ गए। गंभीर रूप से झुलसी सरस्वती की हालत देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए  जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने सरस्वती की हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *