February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

गदरपुर, 21 मई।(उद संवाददाता)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतीथि के अवसर पर आवास विकास वार्ड 6 के सभासद मनोज गुम्बर (मिंटू) के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अभूतपूर्व योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।  कार्यकर्ताओं ने  स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर  उनके बताया आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार, आकाश कोचर, विशू  मककड़, संगम बत्रा एवं सिद्धार्थ सुखीजा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *