Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

231 लीटर कच्ची शराब बरामद, तस्कर फरार

231 लीटर कच्ची शराब बरामद, तस्कर फरार
लालपुर(उद संवाददाता)। कोरोना के चलते लाॅक डाउन में मिली छूट का फायदा उठाकर तस्कर कच्ची शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि चार युवक बाइकों से कच्ची शराब लेकर महाराजपुर की ओर आ रहे हैं। पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचने के लिए पल्लविका नर्सरी के पास पहुंच गई। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को देखा तो वह बाइकों को छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। चैकी प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि चारों की बाइक पर बैगों में रखी 231लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है पुलिस बाइकों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजकुमार सुभाष चंद्र ,नरेश सिंह, दीपक जोशी ,दिनेश त्यागी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *