Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एएनएम दीपा व डाॅ. गौरव को किया सम्मानित

एएनएम दीपा व डाॅ. गौरव को किया सम्मानित
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। भाजपा महिला मोर्चा ने जिला चिकित्सालय में कोरोना वारियर्स एएनएम दीपा जोशी वाह डाॅ. गौरव अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष महेंन्द्री शर्मा व पूर्व सभासद मीना शर्मा आज कार्यकत्रियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर शासन प्रशासन को बहुमूल्य योगदान प्रदान करने पर दीपा जोशी और गौरव अग्रवाल को सम्मानित किया। भाजपा नेत्रियों ने बताया कि एक ओर जहां एएनएम दीपा जोशी पिछले करीब 2 माह से भी अधिक समय से जिला चिकित्सालय में छोटे बच्चों को गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने और दवाई देने के साथी नगर के सभी क्षेत्रों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनता को निरंतर जागरूक कर रही हैं। इस दौरान दीपा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता को विस्तार से समझा रही हैं वहीं साबुन से किस तरह हाथ धोना चाहिए इसे भी स्वयं हाथ धोकर बता रही हैं। भाजपाइयों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में संदिग्ध कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए डाॅ. गौरव अग्रवाल दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा संदिग्ध कोरोना मरीजों की देखभाल के साथ क्वारन्टीन में रखे गए लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर में तमाम चिकित्सा कर्मी, पुलिसकर्मी एवं पर्यावरण मित्र सहित अन्य कई लोग भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं जिन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सरोज,रेनू व सीमा मिगलानी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *