February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत

मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत
ग्वालियर (उद ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इंदरगंज इलाके में सोमवार को एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई है। मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के आला -अधिकारी पहुंच गएं। बताया जा रहा है कि इंदरगंज इलाके में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपरी मंजिल में दो परिवार फंस गया। परिवार के रेस्क्यू के पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। साथ ही सात शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए शवों में तीन शव बच्चों के हैं, जबकि चार शव महिलाओं के हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू करके बाहर निकाले गए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच सकता है। फिलहाल, अधिकारियों की ओर से घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही लाशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *