February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक धामी ने क्वारंटीन सेंटरों का किया निरीक्षण

विधायक धामी ने क्वारंटीन सेंटरों का किया निरीक्षण
खटीमा(उद संवाददाता)। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर व्यस्थाओं का जायजा लिया और क्वारंटीन किये गये लोगो ंका हाल भी जाना। खटीमा क्षेत्र के क्वारन्टीन केंद्रों नगरा तराई एवं सिसैया का विधायक पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें देखी। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों से वापस खटीमा आये प्रवासियों को सैनिटाइजर, मास्क,फल तथा अन्य सामग्री भी वितरित की। साथ उनको हो रही परेशानियों के निराकरण के लिये पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्यायों का मौके पर ही निदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *