Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया

हल्द्वानी। महानगर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश ढौड़ियाल, एसओजी की टीम को सम्मानित किया। रूद्राक्ष बेंकट हाल में आयोजित समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, संदीप गुप्ता ने कहा कि मोबाइल कारोबारी कुश बख्शी हत्या कांड की घटना को रोका जा सकता था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, डा- जीएस खुराना अतिथि रहे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष रक्षित वर्मा, संदीप गुप्ता, रेनू टंडन, संदीप सक्सेना, तलत एहतेशाम, हर्षवर्धन पांडे, वीरेंद्र चड्ढा, अतुल प्रताप सिंह,मोईन बाबा,हेमंत शर्मा, नवीन पांडे, मनोज गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शांति जीना आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *