February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लघु व्यापारियों ने एसएससी व मंडी सचिव का जताया आभार

लघु व्यापारियों ने एसएससी व मंडी सचिव का जताया आभार
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुलशन नारंग व महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने ठेली स्वामियों का लोक डाउन के दौरान जीवन यापन करने हेतु पास बनवाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह व मंडी समिति सचिव कैलाश चंद शर्मा का आभार जताया। श्री शर्मा ने बताया कि लघु व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें लघु स्वामियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था। जिसके पश्चात एसएससी ने मंडी समिति सचिव को इस सन्दर्भ में निर्देशित किया कि लघु व्यापारियों को कारोबार के लिए नियमानुसार पास उपलब्ध कराए जाएं। श्री शर्मा ने बताया कि मंडी सचिव कैलाश चंद शर्मा ने लघु व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें लघु व्यापारियों के तैयार किए गए पास सौपे। जिस पर एसोसिएशन की ओर से एसएससी व मंडी सचिव का आभार व्यक्त किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि इस दौरान पास प्राप्त करने वालों में सुभाष गुप्ता, सुभाष रस्तोगी, प्रहलाद सिंह, शंकर यादव, वेदपाल, महेश राठौर, गिरिराज, राजू कोली, रमन कोली, गौतम रस्तोगी, रामपाल, निरंजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *