February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाहर से आने वाले प्रवासियों की करें हरसंभव मददःडीएम

बाहर से आने वाले प्रवासियों की करें हरसंभव मददःडीएम
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। रेलवे तथा रोडवेज के जरिये उत्तराखण्डी प्रवासियोें का आगमन की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोत्तरी होने लगी हैै। जनपद के अलावा कुमाऊ के पर्वतीय जनपदों के यात्री भी कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से होकर अपने गन्तव्यों को जा रहे है। यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा देरा रात शिविर कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि देश के अनेक प्रान्तों से ट्रेनों की आने की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा ट्रेनों के शेड्यूल जारी किये जा रहे है। उत्तराखण्ड मंे आने वाली ट्रेनों के स्टेशन काठगोदाम, लालकुआं तथा गढ़वाल के लिए हरिद्वार निर्धारित किये गये हैं। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या मंे यात्रियों को भेजा जायेगा। श्री बंसल ने कहा कि ट्रेनों से अन्य प्रान्तों से लोग लगातार आ रहे है अब ट्रेनों से लालकुआं व काठगोदाम आने वाले पिथौरागढ़, चम्पावत व उधमसिह नगर जनपदों के यात्रियों को सीधे रूद्रपुर भेजा जायेगा, जहां से जिला प्रशासन उधमसिह नगर द्वारा उनको उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जायेगा।श्री बंसल ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर देश के अन्य प्रान्तों से लाकडाउन मे फंसे प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों के लगातार आगमन होने से हमारी जिम्मेदारियां बढ गई है। उन्होने कहा कि जो बाहर से कुमाऊ मे आ रहे है उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। उन्हांेने कहा कि देर रात को पहुंचने वाले प्रवासियों को सम्बन्धित रिलीफ कैम्पों उनको रोकते हुये उनके रहने खाने, पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होने कहा कि सभी यात्रियों का डाटाबेस तैयार करते हुये उनकी थर्मल स्कैनिंग तथा उनकी परीक्षण भी किया जाए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं दोतरफा संवाद कायम करते हुये सौपी गई व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। देर रात आने वाले यात्रियों के लिए रात्रि मे भी खाने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होने कहा कि शहर स्टेडियम तथा गौलापार स्टेडियम में चैबीस घंटे भोजन की व्यवस्था के लिए स्वयं सहायता समूहांे तथा इन्दिरा अम्मा कैन्टीन संचालकोें तैनात किया जाए ताकि चैबीस घंटे यात्रियोें के लिए भोजन उपलब्ध रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि हाथ बटांने के लिए तथा व्यवस्था को बनाये जाने के लिए सेक्टर पुलिस आफिसरों की तैनाती की जा रही है। उन्हांेने कहा कि आने वाले यात्रियों के बीच में अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेसिंग कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया,एसएस जंगपांगी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम एसके पंत, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि हिम्मत सिह रावत, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम अरविन्द कुमार कटारिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिह,अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी विवेक राय, एपीडी संगीता आर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेन्द्र सिह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *