February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-उत्तराखण्ड में तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 75 हुई संख्या

उत्तराखण्ड में तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 75 हुई संख्या
देहरादून (उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कल कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद आज तीन और कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने से हड़कम्प मच गया है। तीनों नये मरीज अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए थे। कोरोना का संक्रमण अब पहाड़ों की ओर भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया था जिसके बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मसूरी में 36 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक मामला रायपुर और एक डालनवाला से सामने आया है। जिसके बाद प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की सांख्या 75 हो गई है।जानकारी मिली है कि जिस महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है वह मसूरी के बूचड़खाने में 13 मई को दिल्ली से आई थी। महिला का दिल्ली से आते हुए आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर सैंपल लिया गया था। महिला के साथ दो बच्चे भी दिल्ली से आए थे। जिन का सैंपल लिया गया है। मसूरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद पुलिस ने लंढोर बूचडखाने में महिला के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। वहीं डालनवाला रायपुर में भी पुलिस फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम सघन जांच में जुट गयी है। प्रशासन पाॅजिटिव पाये गये मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के साथ ही नजदीकी लोगों को क्वारंटीन करने में जुटा हैं। बता दे कि मसूरी के लंढौर बूचडखाना क्षेत्र में घनी आबादी रहती है। दो दिन में प्रदेश में 6 मामले आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 75 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 46 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *