February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने जाना अग्निकाण्ड पीड़ितों का हाल

विधायक ने जाना अग्निकाण्ड पीड़ितों का हाल
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रामपुर रोड पर डिग्री कालेज के पास बीते दिवस हुए अग्निकाण्ड स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ितों को ढांढस बंधााते हुए उन्हें जरूरी सामान और राशन भी वितरित किया। उन्होनंे पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। रामपुर रोड पर सोमवार की सुबह अग्निकाण्ड में नंदू प्रसाद पुत्र बिहारी, राम सेवक पुत्र रवाई प्रसाद, गुलाबी देवी पत्नी बिहारी लाल, राजेश पासवान पुत्र रामवली एवं गौरव चैहान पुत्र जय चैहान की झोपड़ियां और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। आज विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को बर्तन, कपड़े सहित राशन भी वितरित किया। पीड़ितों ने विधायक को बताया कि अग्निकाण्ड में उनका घर और सामारा सामान राख हो गया है। जिसके चलते उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। विधायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि गोपी सागर, बंटी कोली,अमरीक सिंह, आनन्द शर्मा, दीपक ठुकराल आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *