February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खिलवाड़

शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खिलवाड़
काशीपुर(उद संवाददाता)। कुंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खिलवाड़ करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा सकती है।  ग्राम लालपुर थाना कुंडा निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम हल्दुआ साहू निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग लगभग दो वर्षों से चल रहा है।  पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे विश्वास में लेकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। वह लगातार उसकी अस्मत से खिलवाड़ करता आ रहा है लेकिन जब शादी की बात आती है तो वह  टाला-मटोली करने लगता है।  यह मामला जब महिला एसआई के संज्ञान में आया तो उसने दोनों पक्षों को चैकी में तलब किया। यहां कानून की चुंगल से बचने के लिए आरोपी युवक ने शादी के लिए हामी तो भर दी लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चैकी पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *