February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर से कुचलकर युवक की मौत, दूसरा गंभीर
काशीपुर(उद संवाददाता)। बाइक से मजदूरी करने जा रहे युवक को आज तड़के अनियंत्रित डंपर ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे सवार मृतक का दोस्त गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर पुलिस ने अपराहन बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। हृदय विदारक घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम रतनपुरा बाजपुर निवासी धर्मवीर का 22 वर्षीय पुत्र दीपक आज तड़के लगभग 5ः30 बजे गांव के राजेश के साथ मेंथा लगाने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोगीपुरा की ओर जा रहा था इसी दौरान मार्ग में सुल्तानपुर पट्टी के निकट खनन से ओवर लोड डंपर संख्या यूपी 22ए टी/4785 के चालक नाम पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया जबकि बाइक पर पीछे सवार राजेश नामक युवक हादसे में गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ जिसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मृतक दीपक अविवाहित था। वह पांच भाई व दो बहन हैं। मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। हृदय विदारक हादसे को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से साईकिल सवार की मौत
काशीपुर। साइकिल पर सवार होकर दूध लेने जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। पता चला है कि केला खेड़ा निवासी अमजद खान 45वर्ष पुत्र अरशद खान गत सोमवार की रात लगभग 8 बजे साइकिल पर सवार होकर दूध लेने निकले इसी बीच फतेहपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र व एक पुत्री हादसे के कारण मृतक परिवार में मातमी कोहराम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *