February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में कोरोना मीटर ने पकड़ी स्पीड, आंकड़ा 70 हजार के पार

संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में 87 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तीन हजार 604 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कल के मुकाबले आज नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कल चार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 70 हजार 756 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 हजार 455 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 868, गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 80, आंध्र प्रदेश में 45, तमिलनाडु में 53, तेलंगाना में 30,  कर्नाटक में 31, पंजाब में 31,  जम्मू-कश्मीर में 10, हरियाणा में 11, बिहार में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है। 17 मई को लाॅकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने वाला है। इससे पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब सवा 6 घंटे तक बैठक की। पीएम मोदी ने 15 मई तक सभी राज्यों से ब्लूप्रिंट मांगा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘जान है तो जहान है’ की बात कहने वाले मोदी ने ‘जन सेवक जग तक’ का नारा दिया है। इसी नारे में लाॅकडाउन-4 का संकेत छिपा है। मोदी ने कहा कि मेरा ये मानना है कि दूसरे चरण के दौरान लाॅकडाउन के पहले चरण में आवश्यक उपायों की जरूरत नहीं थी। इसी तरह तीसरे चरण में जरूरी उपायों की चैथे में जरूरत नहीं है। बैठक में पीएम ने जो कहा उससे ये तो साफ है कि लाॅकडाउन फोर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *