February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भू माफिया ने जमीन कब्जाने के लिए किया तार बाड़

भू माफिया ने जमीन कब्जाने के लिए किया तार बाड़
खटीमा(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन में भी भू माफिया जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकायत अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक वरिंदर सिंह महरोक ने एसडीएम से की है। एसडीएम को प्रेषित ज्ञापन में महरोक ने कहा कि सैजना के खेत नंबर 314/1 314/5  भूमि जो कि लगभग 2 एकड़ हैं इसमें कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने कुछ दिन पहले सीमेंट के और टेलीफोन व कुछ लकड़ी के खंभे गाड़कर तार बाड कर दिया जिसकी सूचना प्रशासन को दिये जाने के बाद हल्का पटवारी  द्वारा तार बाढ़ हटवा दी गई थी। लेनिक उसके बावजूद पुनः उक्त भू माफिया तार बाड़ कर गए। कराटे खिलाड़ी ने भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उत्तराखंड राज्य की करोड़ों की संपत्ति को भू माफिया से बचाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *