February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
काशीपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला जसपुर खुर्द पाकीजा काॅलोनी मस्जिद के समीप निवासी सलीम 30 वर्ष पुत्र रमजानी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहा करता था। पता चला है कि गत शुक्रवार की शाम लगभग 7बजे जब अजान हो रही थी इसी दौरान युवक ने घर के कमरे में खुद को बंद कर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। उसकी शादी को लगभग 3 वर्ष हुए। उसके बच्चे नहीं थे। पिता की 5 माह पूर्व मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी लाॅक डाउन से पूर्व मायके चली गई थी इसी के बाद वह परेशान रहने लगा। बताया गया कि जिस वक्त घटना हुई घर में मृतक की मां व बहने रोजा खोलने की तैयारी में थी इसी दौरान क्या है दुखद वाकया घटित हुआ। मृतक दो भाई तथा चार बहनों में बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *