February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैम्प लगाकर पुलिस कर्मियों का किया चेकअप

कैम्प लगाकर पुलिस कर्मियों का किया चेकअप
नानकमत्ता(उद संवाददाता)। नगर के दहला रोड में नानकमत्ता अस्पताल की स्वास्थ्य की टीम ने थाना परिसर में कैंप लगाकर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट एव पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम की ओर से पुलिस कर्मियों का ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम नानकमत्ता अस्पताल की ओर से कोरोना वायरस के बचाव के लिए होम्योपैथिक की दवाई भी पुलिस कर्मियों दी गयी। पुलिस ड्यूटी पर तैनात होने के कारण अस्पताल में जाने के कारण अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के प्रयास से नानकमत्ता अस्पताल ने पुलिस के जवानों की  सुध ली। नानकमत्ता अस्पताल की ओर से थाना परिसर में कैंप लगाकर पुलिस के जवानों की जांच की गयी। स्वास्थ्य टीम ने 50 पुलिस जवानों की जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट राजेंद्र पंत, लक्ष्मण सिंह, डाॅक्टर पवन जोत सिंह, डा देवेंद्र सिंह, डाॅक्टर हरनीत सिंह, राजू ठाकुर अरविंद सिंह, राजन चैहान  सुरेंद्र ज्याला, महेंद्र पाल भंडारी, नवनीत कुमार, रोहित चैधरी, मनोज बोरा, हेमचंद्र फुलारा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *