Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैलून की दुकान में काम करता था कोरोना पाॅजिटिव

सैलून की दुकान में काम करता था कोरोना पाॅजिटिव
काशीपुर(उद संवाददाता)। आज कोरोना रिपोर्ट में पाॅजिटिव आने वाला युवक दिल्ली से आया था। दिल्ली से आया कोरोना पाॅजिटिव युवक के साथ तीन युवक और भी आये थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त चारो युवकों का सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिये भेजा गया था। जिसमें राहत की खबर यह है कि अन्य तीन युवक का कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है। करोना के नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने जानकारी देते हुये बताया कि गत दिवस चार लोग दिल्ली से आये थे जिन्हे यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। चारों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी जिसमें 3 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि ग्राम कनोरा बाजपुर निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारो ही युवक बाजपुर के रहने वाले है।कुर्ला संक्रमित युवक दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सैलून की दुकान पर काम करना बताया जा रहा है। उक्त युवक के कोरोना पाॅजिटिव की रिपोर्ट के बाद प्रशासन उसकी पूरी ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाल रहा है। वही काशीपुर में कोरोना पॉजिटिव का केस पाए जाने पर यहां हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *