Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विशाल मेगा मार्ट के स्वामी पर मुकदमा दर्ज

विशाल मेगा मार्ट के स्वामी पर मुकदमा दर्ज
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। लाॅक डाउन पार्ट-3 के नियमों और दिशा निर्देशों का पालन न किये जाने पर पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के स्वामी पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार लाॅक डाउन पार्ट-3 में कई नियमों और दिशा निर्देश जारी कर दुकाने खोलने के आदेश दिये गये थे। इस नियमों के अनुसार ही बाजार खुलने की व्यवस्था बनाई गई थी। जिसके तहत जिले में एक दिन राईट की दुकाने तो दूसरे दिन लेफ्ट साईड की दुकाने खुलनी थी। बताया जाता है कि विशाल मेगा मार्ट के प्रबन्धकों द्वारा लाॅक डाउन पार्ट-3 के नियमों और दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुये सभी दिन दुकाने खोली जा रही थीं जिस पर एसआई भुवन चन्द्र पाण्डेय ने विशाल मेगा मार्ट के स्वामी पर धारा 188,269 एवं आपदा प्रबन्धन के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *