Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने घर से नगदी और सामान उड़ाया
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। प्रीत बिहार कालोनी में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर हजारों की नगदी और सामान पार कर लिया। चोरी की घटना सीसी टीवी में कैद हुई है। डैलीवरी प्राईवेट लि. कम्पनी में कार्यरत सूरज पाल गंगवार प्रीत बिहार कालोनी में लाल सिंह के मकान में किराये पर रहता है। विगत रात्रि वह किसी परिचित के घर चला गया। अगले दिन सुबह दस बजे वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। घर में रखी 14 हजार की नकदी के अलावा इनवर्टर बैटरा, सिलेण्डर, कपड़े, जूते आदि सामान गायब था। मकान मालिक के घर के बाहर लगे कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें दो लोग घर से सामान ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। सूरज पाल ने रम्पुरा चैकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *