Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद सैनिकों को दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

शहीद सैनिकों को दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
गदरपुर(उद संवाददाता)। जम्मू-कश्मीर के छिंदवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने दीप प्रज्वलित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को भाजपा गदरपुर मंडल के पूर्व महामंत्री एवं भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी गदरपुर के चेयरमैन डाॅक्टर सोनू विश्वास के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डाॅक्टर सोनू विश्वास ने कहा सीमा की रक्षा के लिए वीर सैनिकों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से आतंकी ठिकानों पर जबाबी कार्यवाही कर वीर सैनिकों की शहादत का मुंह तोड़ जवाब दिए जाने का आ“वान किया। इस दौरान हितेश मलकानी, राहुल चंद्रा, हैप्पी सिंह, दीपक मलकानी, मोहित कुमार एवं सोनू नगरकोटी आदि मौजूद थे। वही, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा, भाजयुमो गदरपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार एवं सामाजिक संस्था पब्लिक हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष मोहित अरोरा चेरी द्वारा भी शहीद सैनिकों की स्मृति में अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उधर, निकटवर्ती ग्राम सीतापुर में भाजपा नेता महेश मुरादिया के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में घर के बाहर दीपक जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर युवा भाजपा नेता रजत कुमार, बकुल अरोरा, गुंजन अरोरा, अंकित अरोरा, नीलम रानी, टीना खुराना एवं भाविका आदि तमाम सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *