Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नियम तोड़ने पर पुलिस ने काटे चालान

नियम तोड़ने पर पुलिस ने काटे चालान
लालपुर(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन अवधि में बिना मास्क और नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों के पुलिस द्वारा चालान काटे गये। इस दौरान सभी को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गयी। लालपुर चैकीप्रभारी ललित मोहन रावल ने अपनी टीम के साथ रोड पर बिना मास्क लगाये घूम रहे मोटरसाईकिल सवारों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करते हुए उनके चालान भी काटे और ट्रिपल राईडिंग न करने की हिदायत दी। इसके अलावा जो भी दुकानदार नियमों के विरूद्ध कार्य करते पाये गये उनके भी चालान काटे गये। उन्होंने जनता से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें। टीम में चैकी पुलिस के राजकुमार, दीपक, पूरन चन्द भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *