Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में आग से लाखों का का सामान राख

घर में आग से लाखों का का सामान राख
काशीपुर(उद संवाददाता)। कोतवाली थानांतर्गत प्रतापपुर चैकी क्षेत्र में देर रात झोपड़ी में लगी आग ने लाखों का कीमती सामान व नगदी जलाकर राख कर दिया। चर्चा है कि अग्निकांड की घटना को शरारती तत्वों ने अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर चैकी क्षेत्र मैं गुरुद्वारे के सामने स्थित पीर बाबा काॅलोनी निवासी सियाराम सिंह पुत्र नारायण सिंह सिंह पुत्र नारायण सिंह सिंह सिंह पुत्र नारायण सिंह सिंह का मकान है। घर के सामने उसकी झोपड़ी है इसी के साथ लगा हुआ तीन शेड का कमरा बना हुआ है। पता चला है कि रात्रि लगभग 12ः00 झोपड़ी से अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता भड़की आग ने टीन शेड नूमा कमरे को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर कर अलमारी फर्नीचर टीवी मोटरसाइकिल बेड के अलावा दस हजार की नगदी, अनाज व् अन्य कीमती सामान राख हो गया। घटना की खबर जैसे ही पुलिस को लगी वह तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से तमाम मशक्कत के बाद भड़की आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का कीमती सामान व हजारों की नकदी राख हो चुकी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *