Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

50 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Aligarh: Medics in protective suits are seen in a containment zone during the ongoing COVID-19 pandemic, in Aligarh, Saturday, May 2, 2020. (PTI Photo)(PTI02-05-2020_000204B)

50 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या
नई दिल्ली(उद संवाददाता)। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की मौत हुई है। अबतक इस जानलेवा संक्रमण के करीब 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 49 हजार 391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1694 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 14 हजार 183 लोग ठीक भी हुए हैं। जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 617, गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56, आंध्र प्रदेश में 36, पश्चिम बंगाल में 140, तमिलनाडु में 33, तेलंगाना में 29,  कर्नाटक में 29, पंजाब में 25,  जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, हिमाचल प्रदेश में दो,  चंडीगढ़, असम, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक, अबतक करीब 28.17प्रतिशत मरीज संक्रमण से ठीक हुए है। वहीं 3.38» मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ राज्यों ने सही समय पर अपने यहां के केस के बारे में जानकारी नहीं दी।अब वहां से केस आने लगे हैं। हम कन्टेन मेंट जोन के आधार पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *