February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चैबीस घंटे में कोरोना से 195 की मौत

Kanyakumari: A health worker collects sample from a vegetable vendor for COVID-19 tests, during the nationwide lockdown to curb the spread of c0ronavirus, at Vadaserry market in Kanyakumari district, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo)(PTI23-04-2020_000169B)

चैबीस घंटे में कोरोना से 195 की मौत
एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, चैबीस घंटे में 3900 नए केस सामने आए
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में कोरोना के कहर से पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हुई है। पिछले चैबीस घंटे में 195 लोगों की जान गई तो वहीं 3900 नए केस सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरससंक्रमण से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 1,568 हो गई और संक्रमित मामलों की तादाद 46,433 पहुंच गई है। इस बीच सबसे चैंकाने वाली खबर यह है कि देश में कोरोना के कुल मामलों के 25 फीसदी मामले बीते चार दिनों में आए हैं। 1 मई से 5 मई तक देश में 11,390 केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से 12,726 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। वहीं कोविड- 19 से संक्रमित 32,138 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। सोमवार शाम से कुल 179 मरीजों की जान गई है जिनमें से 98 की पश्चिम बंगाल में मौत हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 35, गुजरात में 29, राजस्थान में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, पंजाब में दो, हरियाणा, तमिलनाडु और चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से हुई 1,568 मौतों में से सबसे ज्यादा 583 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 319, मध्य प्रदेश में 165, पश्चिम बंगाल में 133, राजस्थान में 77, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडु में मृतकों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है। कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 23 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस जानलेवा वायरस ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *