February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पास बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में उमड़ी भीड़

पास बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में उमड़ी भीड़
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन 3 में दी जा रही राहत के बीच आज पास के लिए एआरटीओ कार्यालय में पास के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ती नजर आयी। बता दें एआरटीओ कार्यालय में उत्तराखण्ड से बाहर जाने वालों और उत्तराखण्ड के ही विभिन्न जनपदों में जाने के पास बनाने के लिए अलग अलग व्यवस्था की गयी है। आज दोनों ही कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग सोशल डिस्टैंसिंग की भी धज्जियां उड़ाते नजर आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *