Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक चालक ने होमगार्ड को टक्कर मारकर किया घायल

बाइक चालक ने होमगार्ड को टक्कर मारकर किया घायल
काशीपुर(उद संवाददाता)। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक ने होमगार्ड के जवान को तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। सीपीयू की मदद से आरोपी जो नौसाद पुत्र मुमताज हुसैन काजीबाग का निवासी है को दबोचकर उसकी बाइक सीज कर दी गई। पता चला है कि आज सुबह सिटी पेट्रोल यूनिट की टीम के साथ रामनगर रोड पर चीमा चैराहे के समीप सुंदरलाल नामक होमगार्ड का जवान ड्यूटी कर रहा था इसी दौरान मार्ग से होकर फर्राटा भर रहे एक युवक को जब उसने रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार युवक ने होमगार्ड के जवान को बुरी तरह टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। हादसे में होमगार्ड कर्मी के पैर में गंभीर चोटे आई। उसकी वर्दी भी फट गई। समीप खड़े सीपीयू के जवानों ने आरोपी बाइक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सीपीयू की टीम ने आरोपी बाइक चालक की मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स यूके 18 ए/8550 सीज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *