Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर- कोरोना पाॅजिटव महिला के पति की होगी जांच

लालकुआं की रहने वाली है महिला,100 से ज्यादा लोग होंगे क्वारंटीन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती
महिला जो कोरोना पाॅजिटव है लालकुआं की रहने वाली है। उसकी कोरोना पाॅजिटिव रिपोट आने के बाद वार्ड नं. पांच सुभाष नगर लालकुंआ स्थित आवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टम ने परिवार के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की है। महिला के पति का कोरोना टेस्ट कराने के लिये उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई है। महिला का एक पुत्र और उसकी पुत्री एम्स में उसके साथ है। जबकि दूसरा पुत्र नोएडा में नौकरी करता है। इधर एम्स संस्थान की ओर से मंगलवार को जारी बयान में प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि नैनीताल निवासी 56 साल की महिला 22 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थी। जिसे ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत थी।उन्होंने बताया कि महिला नैनीताल के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी, जहां इसका स्ट्रोक का उपचार चल रहा था। वहां से श्रीराम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली रेफर किया गया था। श्रीराम मूर्ति अस्पताल से इसे 22 को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों अस्पतालों से प्राप्त रिपोर्ट में महिला रोगी का कोविड-19 टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एम्स में भर्ती इस महिला को 27 अप्रैल को फीवर आया था, जिसके कारण संस्थान में कोविड-19 टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अस्पताल में महिला रोगी को आइसोलेट करने की प्रोसेस शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के प्राइमरी कांट्रेस्ट में आए लोगों की जांच चल रही है। बताया कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल नैनीताल और श्रीराममूर्ति अस्पताल बरेली में इस महिला के संपर्क में करीब 50 लोग आए हैं। साथ ही महिला के साथ दो पेसेंट और दो अटेंडेंट को भी चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में इस महिला के प्राइमरी और सेकेंड्री कांट्रेक्ट में आए करीब 70 स्टाफ को क्वारंटीन करना पड़ेगा, जिसके लिए इंस्टीट्यूट में पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। लिहाजा इसके लिए जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *