Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने घर से नगदी और सामान उड़ाया
किच्छा(उद संवाददाता)। पुलिस को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने वार्ड 16 के एक मकान से हजारों रुपए का सामान की चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार वार्ड 16 निवासी मनीष मेहरोत्रा पुत्र काशीनाथ मेहरोत्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी है उसका मकान वार्ड में है तथा देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा घर की छत से प्रवेश कर घर में रखे कपड़े इलेक्ट्रिक सामान सहित 4000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *