Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

साधुओं की हत्या पर जताया शोक
बहेड़ी(उद संवाददाता)। पाल घर मंे साधुओं की हत्या पर शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन एवं एक दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अर्पित राज कक्कड़ ने कहा कि पाल घर और बुलन्द शहर के अनूप नगर थानाक्षेत्र में साधुओं की निर्मम हत्या करने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाये। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना को समाज कभी नहीं भुला पायेगा। उन्होंने 2 मिनट का मौन रख एवं एक दीप प्रज्जवलित कर साधुओं को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *