Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सस्ता गल्ला विक्रेता पर धांधली का आरोप,हंगामा

सस्ता गल्ला विक्रेता पर धांधली का आरोप,हंगामा
किच्छा(उद संवाददाता)। सस्ता गल्ला की दुकानों पर मनमानी और धांधली के मामले रूक नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज यहां वार्ड सात में सामने आया है। आरोप है कि वार्ड सात के कोटा धारक द्वारा राशन वितरण के दौरान ग्राहकों से राशन के अतिरिक्त पैसे लिये जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर सभासद शोभित शर्मा वहां पहुंच गये उन्होंने कोटा धारक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।सभासद ने कहा कि कोटाधारक गरीबों के हकों पर डाका डाल रहे हैं कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जानकारी मिलने पर पूर्ति निरीक्षक एसबी जोशी भी पहुंच गये। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए कोटा धारक द्वारा राशन वितरण के दौरान ग्राहकों से अधिक पैसे लिये जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि जांच में मामला सही पाया गया तो कोटाधारक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *