Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार खुलने को लेकर रही असमंजस की स्थिति

रूद्र्रपुर। जिला मुख्यालय पर आज बाजार में दुकानें खोलने को लेकर व्यापारी और आम जनता में असमंजस की स्थिति बनी रही। दरअसल सुबह से ही टीवी चेनलों पर यह खबर प्रसारित हो रही थी कि गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ सभी तरह की दुकानों को खोलने के आदेश दे दिये हैं। इसके बाद व्यापारी दुकानें खोलने की तैयारी करने लगे। लेकिन प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में कोई दिशा निर्देश नहीं मिलने के चलते व्यापारियों और आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुयी थी। हालाकि इसके बावजूद तमाम व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली भी लेकिन व्यापारियों में इसे लेकर भय की स्थिति बनी हुयी थी। फिलहाल दोपहर तक जिला प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में कोई आदेश जारी नहीं किया था। हालाकि प्रशासनिक सूत्रों का कहना था कि फिल्हाल बाजार खेालने को लेकर जिला प्रशासन के पास सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। इस सम्बंध में आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *