Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जहा पूरा विश्व कोरोना से खौफ में घर मे लाॅकडाउन है। वही अलाइंस सोसाइटी के लोग जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। रेड क्राॅस सोसाइटी शाखा रुद्रपुर की मुहिम ‘जिद जिंदगी बचाने की’ के तहत लाइंस सोसाइटी के सदस्य व सेवा को सदैव तत्पर सतनाम सिंह सेखो ने एक इमरजेंसी केस में जात पात से ऊपर उठकर एक मुस्लिम महिला के लिए रुद्रपुर के नारायण ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया गया।सतनाम सिंह के इस पुण्य कार्य पर गुरदीप गाबा,रेड क्राॅस सोसाइटी रुद्रपुर की टीम के संदीप चावला,प्रवीण अरोरा,जगजीत सिंह,दिलजीत सिंह,नीरज रावत,संजय ग्रोवर,अमित बजाज,मोहित हुडिया,हरि ओम व पूरी टीम ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *