August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग भाई ने बहन को मारा चाकू

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। छड़ायल में मामूली बात पर नाबालिग भाई ने अपनी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल बहन की हालत देखकर एक राहगीर ने उसको एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। परिजनेां ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। आरटीओ रोड चैकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने बताया कि छड़ायल में बीते दिवस दोनों भाई बहन किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। भाई ने बहन के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घायल होने पर लड़की रोड पर आ गई। उसके हाथ से खून बह रहा था। इस बीच कुत्ते को अस्पताल ले जा रहे एक व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि लड़की मरहम पट्टी करने के बाद घर लौट आई है। लड़की के पिता एक डेयरी में काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *